फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   On the lines of convent, studies will be done in 427 schools

कान्वेंट की तर्ज पर 427 विद्यालयों में होगी पढ़ाई

Fri, 08 Jul 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
On the lines of convent, studies will be done in 427 schools
सीतापुर। जिले के 427 परिषदीय विद्यालयों में अब कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई होगी। इन विद्यालयों का कायाकल्प करके स्मार्ट क्लॉसेज के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर नौनिहालों को प्रोजेक्टर व कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को पहले दक्ष किया जाएगा। जल्द ही विद्यालयों में प्रोजेक्टर व कंप्यूटर पहुंचने की कवायद शुरू हो जाएगी। एक विद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने पर 2.40 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूली शिक्षा के तहत आईसीटी और डिजिटल इनिशिएटिव एवं इनोवेटिव प्रोग्राम फॉर मॉनीटरिंग के क्रियान्वयन को लेकर स्मार्ट क्लॉसेज संचालित की जाएगी। विद्यालयों में मौजूद व्यवस्थाओं का आकलन करने के बाद शासन स्तर से जिले के 427 विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इनमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। यहां पर प्रोजेक्टर व कंप्यूटर लगाए जाएंगे। कक्षाओं का माहौल बेहतर बनाया जाएगा। स्मार्ट क्लॉसेज के लिए अन्य जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे। इससे यहां पर पढ़ने वाले नौनिहालों को प्राइवेट स्कूलों के बच्चों की तरह शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर निपुण किया जाएगा। वह किस तरह से नौनिहालों को बेहतर तरीके से ऑनलाइन शिक्षा दे सकते हैं। प्रति विद्यालय पर 2.40 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। स्मार्ट क्लॉसेज के लिए खरीद प्रक्रिया सीधे शासन स्तर से अपनाई जाएगी। शासन से ही सामान की आपूर्ति जिला मुख्यालय पर की जाएगी।
इसको लेकर जल्द कवायद शुरू होगी। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह तक सामान की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। अगस्त से इन विद्यालयों में बेहतर तरीके से पढ़ाई शुरू हो सकेगी।
ये रहेंगी व्यवस्थाएं
इन विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं का अंकन ग्राम पंचायत के संपत्ति रजिस्टर व स्कूल संपत्ति रजिस्टर पर किया जाएगा। विद्यालय में मौजूद सुविधाओं का अंकन एक दीवार पर किया जाएगा। विद्यालय के गेट व कक्षों के समस्त दरवाजों पर सामान्य ताले के स्थान पर डबल लॉक की व्यवस्था की जाएगी। जिस कक्षा कक्ष में स्मार्ट कक्षा के उपकरण होंगे, वहां की खिड़कियों पर लोहे की सुरक्षित ग्रिल लगाई जाएगी। उस कमरे के दरवाजे लोहे के लगाए जाएंगे। सुरक्षा का दायित्व विद्यालय के शिक्षामित्र, विद्यालय के रसोइयां व निकट के ग्रामवासियों को दिया जाएगा।

ये हैं विकासखंडवार विद्यालय
एलिया के 31 विद्यालयों में स्मार्ट क्लॉसेज चलेगी। बेहटा के 19, बिसवां के 26, गोंदलामऊ के 17, हरगांव में 27, कसमंडा में 12, खैराबाद में 34, लहरपुर में 19, मछरेहटा में 15, महमूदाबाद में 14, महेाली में 16, मिश्रिख में 28, पहला में 29, परसेंडी में 25, पिसावां में 28, रामपुर मथुरा में 16, रेउसा में 27, सकरन में 12, सिधौली में 17 व नगर क्षेत्र में नौ विद्यालय संचालित किए जाएंगे।
जिले के 427 विद्यालयों में स्मार्ट क्लॉसेज का संचालन होगा। शासन स्तर से विद्यालय का चयन होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed