{"_id":"57191b944f1c1b83038b47c4","slug":"officers-will-be-punished-on-illegal-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग मिली तो नपेंगे अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग मिली तो नपेंगे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
भीतर खड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अमृत त्रिपाठी ने गुरुवार को किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनीं। किसी ने सूखी नहरों का तो किसी ने पार्किंग के नाम पर शहर में अवैध वसूली होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अफसरों को प्राथमिकता पर समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए। यह भी चेताया कि अगर मुआयने में अवैध पार्किंग वसूली मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस के शुभारंभ में उप कृषि प्रसार निदेशक विनोद कुमार यादव ने बैठक की कार्रवाई से अवगत कराया। डीएम ने बिंदुवार कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली। विकास खंड गोंदलामऊ के राजकीय नलकूल करूवामऊ व गांगूपुर में स्थापित है।
विज्ञापन
बावजूद इसके यह नलकूप अभी तक ठीक नहीं कराए जा सके हैं। बैठक में 16, 230, 231, 238, 239 नंबर के नलकूप भी खराब होने की शिकायत किसानों ने की। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप को खराब नलकूप चालू रखने के निर्देश दिए।
गोंदलामऊ से आए उमेश पांडेय ने नगर पालिका परिषद सीतापुर व खैराबाद द्वारा पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने का प्रकरण उठाया। इस समस्या के निस्तारण के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि चिह्नित पार्किंग स्थल पर बोर्ड लगाया जाए। अगर निरीक्षण में अवैध पार्किंग वसूली पाई गई तो ईओ व पुलिस चौकी प्रभारी पर केस दर्ज होगा।