{"_id":"623f5d3353ac6345ad124332","slug":"notice-to-red-cloth-kothi-on-four-and-a-half-lakh-dues-sitapur-news-lko623276817","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार लाख बकाए पर लाल कपड़ा कोठी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार लाख बकाए पर लाल कपड़ा कोठी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नगरपालिका सीतापुर की तरफ से शनिवार को बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। लाल कपड़ा कोठी पर करीब साढ़े चार लाख बकाए के चलते नोटिस थमाया गया। तीन दिन के अंदर बकाया न चुकता करने पर सील करने की चेतावनी दी है।
ईओ वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को शहर में वसूली अभियान चलाया गया। ईओ सबसे पहले लाल कपड़ा कोठी पहुंचे। इस कोठी में कई दुकानें बनी हुई हैं। इन दुकानों का हाउस व जलकल टैक्स के रूप में करीब साढ़े चार लाख का बकाया काफी समय से चल रहा है। कई बार हिदायत के बावजूद टैक्स जमा नहीं कर रहे थे। इस पर ईओ ने नोटिस थमाया। तीन दिन के अंदर पूरा भुगतान करने की हिदायत दी। दो दिन पहले हीरो बाइक शोरूम मालिक को चेतावनी मिलने के बावजूद अभी तक टैक्स जमा नहीं किया है। इस पर शनिवार को उन्हें दोबारा चेतावनी दी गई। ईओ ने कहा अगर 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया गया तो सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह अन्य बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
एक ही दिन में जमा हुए 10 लाख
बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करने से छोटे बकाएदार खुद आकर टैक्स जमा करने लगे हैं। ईओ ने बताया कि, शनिवार को करीब 10 लाख रुपये का टैक्स खुद ही लोगों ने नगरपालिका आकर जमा किया है। इसी तरह दो दिन पहले वी मार्ट शॉपिंग माल के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद इसे खोलने की अनुमति दे दी गई है। ईओ ने बताया शॉपिंग माल ने 12 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। अन्य बकाएदारी भी जल्द जमा करने की बात कही है।