फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Notice to CDPO and all supervisors

Sitapur News: सीडीपीओ व सभी सुपरवाइजरों को नोटिस

Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice to CDPO and all supervisors
जिला पोषण समिति की बैठक लेते जिला​धिकारी डॉ राजा गणपति आर। - फोटो : जिला पोषण समिति की बैठक लेते जिला​धिकारी डॉ राजा गणपति आर।
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार देर शाम जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जिला पोषण समिति की बैठक ली। इस दौरान टीएचआर वितरण व अन्य योजनाओं में खराब प्रगति पर पिसावां ब्लॉक की सीडीपीओ के साथ ही सभी सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सकरन ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी व सभी मुख्य सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। वहीं, खराब प्रगति पर पिसावां ब्लॉक की परिवीक्षाधीन सुपरवाइजरों की परिवीक्षा अवधि एक वर्ष बढ़ाने और दो अनुपस्थित सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विकास खंड स्तरीय कार्यालय में पुष्टाहार प्राप्त होने पर नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में इसका सत्यापन अवश्य कराया जाए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ शीघ्र भर्ती करने के निर्देश
‎जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका की भर्ती में शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करें।डीएम ने कहा कि वीएचएसएनडी सत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास दो रजिस्टर होना अनिवार्य है। इसमें एक रजिस्टर में सैम व मैम बच्चों का डाटा और दूसरे को गर्भवती महिला का ट्रैकिंग रजिस्टर बनाना अनिवार्य है, जिस पर बच्चे के संभावित जन्म की तिथि का भी अंकन होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed