{"_id":"69f0fbe9d830897f1e03f966","slug":"no-stock-at-pump-petrol-available-on-roadside-sitapur-news-c-102-1-stp1003-154944-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पंप पर स्टॉक नहीं, सड़कों के किनारे मिल रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पंप पर स्टॉक नहीं, सड़कों के किनारे मिल रहा पेट्रोल
Tue, 28 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बेहटा। क्षेत्र में फिलिंग स्टेशनों पर किसानों को डीजल नहीं मिल पा रहा है। बाइक सवारों को पेट्रोल के लिए जंग लड़ पड़ रही है। सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक डीजल-पेट्रोल पिपिया व केन में दे देते हैं। यहीं लोग गांवों व चौराहों पर 110 रुपये लीटर में डीजल तथा 150 रुपये में पेट्रोल बेचते है।
रानी पुरवा के रामनरेश ने बताया कि लड़की की शादी थी। डीजल न मिलने से बरात को पहुंचने में दिक्कत हुई। बृजेश कुमार ने बताया कि दो एकड़ गन्ना बोया है। डीजल नहीं मिलने से गन्ना सूख रहा है। सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि 550 प्रति क्विंटल की दर से मिल से गन्ना लिया था। अब उधारी कैसे वापस कर पाएंगे। अरविंद कुमार ने बताया कि एक एकड़ में केला व दो एकड़ में गन्ना बोया था।
डीजल न मिलने से फसलें सूखने के कगार पर हैं। छंगा मिश्रा ने बताया कि रिश्तेदारी में लड़की की शादी थी। वहां जाने के लिए पठानपुरवा में सड़क किनारे 200 रुपये प्रति लीटर में पेट्रोल खरीदा, तब वहां पहुंच सके। ग्रामीणों का कहना है कि पंप वाले बाइक सवारों को पेट्रोल न देकर कालाबाजारी करने वालों को दे रहे हैं। इसके बाद अवैध तरीके से सड़क किनारे पेट्रोल व डीजल बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
डीएसओ अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी नहीं है। सड़क किनारे अवैध रूप से बिक रहे डीजल-पेट्रोल के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।