फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No Ambulances, Pregnant dies

नहीं मिली एंबुलेंस, प्रसूता ने दम तोड़ा

Fri, 22 Apr 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
No Ambulances,  Pregnant dies
एंबुलेंस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला

सीएचसी में डॉक्टरों की लापरवाही में एक प्रसूता की जान चली गई। प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव होने पर भी डॉक्टर रेफर करने में आनाकानी करते रहे। हालत बिगड़ने पर रेफर किया लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल सकी। परिवारीजन किसी तरह कार की व्यवस्था कर उसे लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन तक तक काफी देर हो चुकी थी। प्रसूता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


सदरपुर के ग्राम बजेहरा निवासी रमाकांत यादव की पत्नी अमिता को गुरुवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोगों ने उसे बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया। यहां अमिता ने एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद रक्तस्राव होने लगा। इस पर डॉक्टरों ने कुछ देर में सब ठीक होने की दिलासा दे दी लेकिन तबीयत बिगड़ती ही चली गई।
विज्ञापन


इस पर देर शाम चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने एंबुलेंस की मांग की लेकिन लाख कोेशिशों के बाद भी उसे एंबुलेंस नहीं मिल सकी। नतीजतन कार का इंतजाम कर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। शरीर स्थिर होते देख परिवार ने रास्ते में बीसीएम हॉस्पिटल में उसे दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने अमिता को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि प्रसव कराने वाले चिकित्सकों ने जान बूझकर लापरवाही बरती। अमिता की हालत बिगड़ रही थी, लेकिन चिकित्सक सब कुछ ठीक होने की दिलासा देते रहे।


रेफर ऐसे समय पर किया, जब उसका बचना मुश्किल लग रहा था। वहीं सरकारी एंबुलेंस भी नहीं दी गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परिवार ने ऐसी कोई शिकायत उनसे नहीं की है। यदि शिकायत आएगी, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed