फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine teachers will compete for the state award

राज्य पुरस्कार के लिए नौ शिक्षकों में होगी प्रतिस्पर्धा

Tue, 12 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nine teachers will compete for the state award
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में राज्य पुरस्कार के लिए नौ शिक्षकों में प्रतिस्पर्धा होगी। बीएसए ने आवेदनों की जांच करके शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार के लिए जिले से 17 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन में शिक्षकों ने अपनी उपलब्धियों का उल्लेख किया था। किसी शिक्षक ने सामाजिक सेवा का जिक्र किया तो किसी ने अवकाश में भी बच्चों को पढ़ाने की बात कही थी।
आवेदन करने के बाद शिक्षकों ने एक कॉपी बीएसए को मुहैया कराई थी। उसके बाद बीएसए ने शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए थे। इस पर बीईओ ने अभिलेखों की जांच की। इस जांच के बाद नौ शिक्षकों के नाम प्रस्तावित करके शासन को भेज दिए गए है।
विज्ञापन

अब शासन स्तर से इन शिक्षकों की काउंसिलिंग करके इंटरव्यू लिया जाएगा। उसके बाद ही अंतिम रूप से एक शिक्षक का राज्य पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि शिक्षकों की फाइल शासन स्तर को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पुरस्कार के लिए शिक्षक का चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed