फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nice weather

बरसा पानी झूम के, मौसम सुहावना

Thu, 30 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nice weather
बारिश के चलते नाले उफान पर आ गए। - फोटो : अमर उजाला

मौसम ने गुरुवार दोपहर बाद एकाएक करवट बदली और जिले में झूम के बादल बरसे। सुबह से जहां तेज धूप ने लोगों को भीषण गर्मी से बेहाल किया, वहीं दोपहर बाद बरसात ने राहत पहुंचाई। करीब घंटे भर तक झमाझम बारिश के बाद छाई बदली और हवा ने मौसम को बेहद खुशगवार बना दिया।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम मौसम सुहाना होने पर गर्मी से हलाकान लोगों को बेहद सुकून मिला। मौसम में बदलाव से पिछले 24 घंटे के मुकाबले पारे में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह मौसम के तेवर काफी तल्ख रहे।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे ही तेज धूप खलने लगी। 10 बजते बजते तपिश बदन झुलसाने लगी। भीषण गर्मी से आमजन बेहाल हो उठा। उमस के कारण पंखे व कूलर तक राहत देने में नाकाम साबित हुए। दोपहर एक बजे मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आने लगा। दो बजते-बजते बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक झूम के बादल बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश थमने के बाद भी छाई बदली व चलने वाली हवाओं ने मौसम सुहाना बना दिया। कुछ देर पहले तक गर्मी से बेहाल लोगों को सुकून मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। बुधवार के मुकाबले पारा भी 4 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं।  

कमलापुर में हाईवे बना तालाब
गुरुवार दोपहर बाद झमाझम बारिश से कमलापुर कस्बे में जलनिकासी न होने के चलते हाईवे पर ही पानी भर गया। हालात यह बन गए कि ह्राइवे ने तालाब की सूरत अख्तियार कर ली। हाईवे पर जलभराव होने से जहां वाहनों के आवागमन में दिक्कतें हुईं। वहीं पैदल, साइकिल व बाइक सवार राहगीरों को मुसीबतें उठानी पड़ीं।


जरा सी चूक होने पर कई साइकिल तथा बाइक सवार फिसल कर गिर पड़े। हालांकि, किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। पर गंदे पानी में गिरने से गंदगी में तर-बतर जरूर हो गए। दरअसल, हाईवे चौड़ीकरण के बाद एनएएच ने यहां नाला नहीं बनवाया है। नाला न होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed