{"_id":"6a1526bf516e82472c082b30","slug":"newly-constructed-wall-collapses-in-fierce-storm-in-sitapur-woman-dies-husband-and-three-children-injured-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेज आंधी में गिरी नवनिर्मित दीवार, महिला की मौत; पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेज आंधी में गिरी नवनिर्मित दीवार, महिला की मौत; पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल
Tue, 26 May 2026 10:23 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 26 May 2026 10:23 AM IST
सार
सीतापुर में तेज आंधी में नवनिर्मित दीवार गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि, पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
किस्मतजहां की फाइल फोटो, तूफान में गिरी दीवार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में सोमवार देर रात आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं से एक नवनिर्मित दीवार गिर गई। इसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, पति और तीन बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना पिसावां क्षेत्र के छोटी बराहमऊ खुर्द गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी सकील अपनी पत्नी किस्मतजहां और बच्चों अमन बेग (6), अहद बेग (4 ) और समद बेग (2) के साथ घर में लेटे थे। देर रात तेज आंधी और तूफान आया।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक नवनिर्मित दीवार भरभराकर गिर गई। पांचों लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने शोर सुना तो भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने किस्मतजहां को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन