{"_id":"676ec620e7668fabb60da03f","slug":"neighbor-burnt-sugarcane-leaves-trees-in-the-field-got-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1037-124337-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पड़ोसी ने जलाई गन्ने की पाती, खेत में लगे पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पड़ोसी ने जलाई गन्ने की पाती, खेत में लगे पेड़ जले
Fri, 27 Dec 2024 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। रावल अदेशर गांव में शुक्रवार को एक किसान ने अपने खेत में गन्ने की पाती को जला दिया। चपेट में पड़ोस के खेत के लगे पेड़ भी आ गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रावल अदेशर निवासी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि उनके खेत के पड़ोस में कल्लू खां व कदीम खां का खेत है। इन लोगों ने उनकी गैर मौजूदगी में लापरवाही से अपने गन्ने की पाती जलाई। भड़की आग के कारण उसके खेत में लगे 50 यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए। इससे उसका काफी नुकसान हो गया। आरोप है कि जब पड़ोसियों से शिकायत की तो वह विवाद करने लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।