{"_id":"68b0a655b08f1133960307da","slug":"negligence-in-the-protection-of-cows-bdo-elia-asked-for-an-answer-sitapur-news-c-102-1-slko1052-139157-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोवंश के संरक्षण में लापरवाही, बीडीओ एलिया से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोवंश के संरक्षण में लापरवाही, बीडीओ एलिया से जवाब तलब
विज्ञापन
सीतापुर। गोवंश के संरक्षण में लापरवाही पर सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने बीडीओ एलिया प्रीति तिवारी से जवाब तलब किया है। वह पदीय दायित्वों के निर्वहन में भी लापरवाह पाई गई हैं। एलिया ब्लॉक की बीडीओ प्रीती तिवारी को कारण बताओ नोटिस सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत रामपुर नयागांव की गोशाला और पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई कमियां मिलीं। पूर्व से डीएम और सीडीओ की ओर से समीक्षा बैठकों में निरंतर निर्देश दिए जाने के बाद भी गोशालाओं के संचालन में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि गोशाला सीएम के शीर्ष प्राथमिकताओं के कार्यक्रम में से एक है। 24 अगस्त को ग्राम पंचायत तिहार की गोशाला के गोवंशों के बीमार होने की पुष्टि हुई। इस संबंध में आपको जानकारी न होने से स्पष्ट होता है कि आप अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही कर रही हैं।
दफ्तर के कार्यों में भी लापरवाही उजागर
सीडीओ के ब्लॉक निरीक्षण की जानकारी बीडीओ को डीडीओ और डीसी मनरेगा ने दी थी। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए थे कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। इसके बाद भी निरीक्षण में हाजिरी पंजिका, भ्रमण पंजिका व सेवा पुस्तिका अपूर्ण पाई गईं। अपने स्तर से पटलों को मुआयना नहीं किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में तय कार्यक्रम के अनुसार ग्राम चौपाल आयोजन किया जाता है, लेकिन इसमें भी बीडीओ ने प्रतिभाग नहीं किया। यह शासन की मंशानुरूप नहीं है। सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस का दो दिन में जवाब मांगा है।