फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Natural farming is being taught in 80 Gram Panchayats

Sitapur News: 80 ग्राम पंचायतों में सिखाई जा रही प्राकृतिक खेती

Thu, 21 May 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 21 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Natural farming is being taught in 80 Gram Panchayats
सीतापुर। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 6 ब्लॉक के 80 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां के चयनित किसानों को वैज्ञानिक, कृषि सखी और कृषि विभाग की ओर से संयुक्त रूप से जैविक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्हें जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की 80 ग्राम पंचायतों को प्राकृतिक खेती मिशन के तहत चयनित किया गया है। यहां के 10 हजार किसानों का भी चयन किया गया है। इन्हें गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए दक्ष किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो कृषि सखियों का चयन कर उन्हें किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। वह संबंधित गांवों में किसानों को जागरूक कर रही हैं। केवीके कटिया के कृषि वैज्ञानिक चयनित किसानों को तकनीकी जानकारी सुलभ कराने के साथ ही उन्हे जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती करने में आर्थिक दिक्कत न आए इसके लिए पंजीकृत किसानों को तय धनराशि निर्धारित नियमों के तहत उपलब्ध भी कराई जा रही है। उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना से चयनित किसानों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ताकि किसान स्वयं गो आधारित जैविक खाद बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed