{"_id":"599491be4f1c1bbc1c8b45a8","slug":"nand-ghar-anand-bhoyo-jai-kanhaiya-lalki","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लालकी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लालकी’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आधी रात को कन्हैया के जन्म लेते ही ’नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लालकी’ और ’गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो’ बजनों के बीच घंटे-घड़ियाल की स्वर लहरियां गूंज उठी। हर ओर वातावरण भक्तिमय हो गया।
भक्त उत्साह व उल्लास से सराबोर होकर बांके बिहारी लाल के दर्शन-पूजन में लीन हो गए। प्रसाद वितरण कर जन्माष्टमी समारोह सम्पन्न हुआ। मंगलवार को जिले भर में जन्माष्टमी का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर के पुलिस लाइन, पीएसी परिसर व थाना परिसरों के अलावा मंदिरों और घरों में मन-मोहक झांकियां सजाई गई।
विज्ञापन
श्रद्धालु सुबह से ही व्रत रहकर भगवान कृष्ण की आराधना में लीन हो गए थे। सांझ ढ़लते ही भक्ति गीत, सोहर व भजनों की रसधार बहने लगी। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। इस दौरान कलाकारों ने माखन चोरी, नाग-नथैया व शिव नृत्य का मन-मोहक प्रस्तुतीकरण देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन
मध्य रात्रि 12 बजते ही कान्हा के जन्म लेते ही जयकारों व घंटे-घड़ियाल की आवाज गूंजने लगी। श्रद्धालुओं ने बाल कृष्ण को पालने में झुलाकर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। पुलिस लाइन में एसपी मृगेन्द्र सिंह, एएसपी मधुबन सिंह, आरआई अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
सृष्टि नेचर क्लब (सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज) ने वर्षो की भांति इस बार भी जन्माष्टमी के अवसर पर द्वितीय वाहिनी पीएसी के मंदिर में 400 तुलसी के पौधे वितरित किए। तुलसी के पौधों को कॉलेज के बगीचे में तैयार किया गया था। उन्होंने बताया पिछले 16 वर्षों से क्लब द्वारा तुलसी के पौधे वितरित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सृष्टि नेचर क्लब के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी व सह समन्वयक डॉ. अनुज सक्सेना उपस्थित थे।
नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर बरमी में आयोजित मूर्ति स्थापना पर शोभायात्रा निकाली गई। प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा पुन: कार्यक्रम स्थल पर जाकर समाप्त हुई। तत्पश्चात रामचरित मानस पाठ भी हुआ। प्रसाद वितरित किए गए।