फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   murder of a woman who came out to take medicine

दवा लेने निकली महिला की हत्या

Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder of a woman who came out to take medicine
सांडा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र सकरन इलाके में पांच दिन पहले घर से दवा लेने निकली महिला का शव संदिग्ध हालात में पाया गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। जिस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र रेउसा के गांव नौवनपुरवा मजरा मानपुर सीकरी निवासी गायत्री (40) पांच दिन पहले घर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में दवा लेने गई थी। दवा लेकर घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी थी। तभी रविवार की सुबह सकरन के गांव बरबटा के उत्तर चौका नदी के किनारे चरवाहों ने खेत के पास गायत्री का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया। उसके पुत्र अंगद ने चेहरे पर चोट के निशान बताते हुए गांव के ही प्रमोद पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सकरन मनीष सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का जिक्र तहरीर में नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed