फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   mother drank pesticide with children In domestic dispute in Sitapur woman died children in critical condition

Sitapur News: घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों सग पिया कीटनाशक, महिला की मौत... बच्चों की हालत नाजुक

Fri, 22 Aug 2025 08:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 08:21 PM IST
सार

सीतापुर में घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों सग कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। जबकि, बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
mother drank pesticide with children In domestic dispute in Sitapur woman died children in critical condition
अस्पताल में भर्ती आशीष व गीता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को घरेलू कलह से आजिज आकर मां ने दो बच्चों संग कीटनाशक पी लिया। महिला ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। जबकि, बच्चों का इलाज जारी है। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।    

विज्ञापन


घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव की है। गांव निवासी राजरानी (45) ने कीटनाशक पी लिया। साथ ही दो बच्चों गीता (18) व आशीष (12) को भी कीटनाशक पिला दिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो तीनों को सीएचसी, सिधौली लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में राजरानी ने दम तोड़ दिया। बच्चों का इलाज जारी है
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि रामलली की पहली शादी रामबक्श से हुई थी। शादी के पांच साल बाद ही रामबक्श की मौत हो गई। इसके बाद रामलली देवर महेश के साथ रहने लगी। हालांकि दोनों ने विवाह नहीं किया था। उनसे ही रामलली को दो संतानें हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में चर्चा है कि कुछ दिन पहले महेश एक अन्य महिला को अपने घर ले आए थे। इस बात को लेकर रामलली और महेश के बीच काफी कहासुनी हुई। इसी से आहत होकर रामलली ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया और अपने बच्चों को भी खिला दिया। 


हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। आनन-फानन तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में रामलली ने दम तोड़ दिया। आशीष व गीता का इलाज चल रहा है। हालांकि परिजन अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर महिला की ओर से कोई तहरीर देगा तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed