{"_id":"1abe03406c6b89fcc33c9d95e91a0dc2","slug":"more-than-a-dozen-neighborhoods-inundated-by-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से एक दर्जन से अधिक मोहल्ले जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से एक दर्जन से अधिक मोहल्ले जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। इससे राहगीरों को मुसीबतें उठानी पड़ी। बरसात से पहले नगरपालिका द्वारा नाला व नालियों की साफ सफाई नहीं कराई जा सकी है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ा। शहर के मुंशीगंज, श्रीनगर, लोनियनपुरवा, सरदार कॉलोनी, तरीनपुर, भार्गव कॉलोनी, विजयलक्ष्मी नगर सहित कई मोहल्लों में जलभराव हो गया।
सबसे अधिक मुसीबत विकास नगर के निवासियों को उठानी पड़ी। यहां पर नालियां कूड़े-करकट से पटी पड़ी हैं। जलनिकासी न होने से घरों के सामने पानी आ गया है। सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं। लोग गंदे पानी के बीच से होकर निकलने को मजबूर हैं। इसके अलावा शहर की अधिकतर सड़कों के ऊपर से पानी चल रहा है। नाला चोक हैं, नालियां बजबजा रही हैं।
महमूदाबाद इलाके में सीता इंटर कॉलेज गली, दुर्गा मन्दिर से वैश्य धर्मशाला तक, रोडवेज बस स्टॉप चौराहा, कोतवाली रोड, रामपुर मथुरा मार्ग तथा रामकुंड चौराहे पर जलभराव हो गया है। उफनाए नाले-नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गई है। उमेश वर्मा, राम किशोर राठौर, ज्ञानचंद्र गुप्त का कहना है कि साफ सफाई न होने से ऐसे हालत उत्पन्न हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द जल निकासी का इंतजाम करने की मांग की है।