{"_id":"6a567cf5196d65e98d07d4d6","slug":"monkeys-attacked-a-newborn-sitapur-news-c-13-1-lko1034-1828891-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बंदराें ने नवजात पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बंदराें ने नवजात पर किया हमला
Tue, 14 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
घायल पार्थ। संवाद
गोंदलामऊ। ग्राम पंचायत चौपरिया निवासी सुशील के 22 दिन के पुत्र पार्थ पर बंदरों ने मंगलवार को हमला कर दिया। इससे पार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय पार्थ अपनी मां की गोद में खेल रहा था। बंदरों ने मां की गोद से छीनकर उस पर हमला किया। इससे पार्थ के सिर में गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बंदरों से पार्थ को छुड़वाया। परिजनों ने पार्थ को सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। (संवाद)
.
विज्ञापन
.