फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MLA and supporters beat sugarcane secretary

विधायक व समर्थकों ने गन्ना सचिव को पीटा

Thu, 22 Aug 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
MLA and supporters beat sugarcane secretary
सीतापुर। बिसवां विधायक महेंद्र यादव और उनके समर्थकों पर बुधवार दोपहर गन्ना समिति के सचिव की लात-घूसों से पिटाई करने का आरोप है। सचिव का कहना है कि करीब 20 मिनट तक कमरे में बंद कर उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद विधायक और उनके समर्थक वाहनों के काफिले के साथ निकल गए।
विज्ञापन

पीड़ित सचिव ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई करेंगे। गोंडा जिले के निवासी राम प्रताप बिसवां गन्ना समिति में सचिव हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर 2.55 बजे वे ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी बिसवां प्रभात कुमार के चैंबर में बैठे थे।
विज्ञापन

इसी बीच बिसवां विधायक गाड़ियों के काफिले के साथ गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे। उनके साथ 20-25 अन्य लोग भी थे। विधायक गन्ना समिति के चेयरमैन के कार्यालय में बैठ गए। वहां से अपने एक करीबी के हाथ बुलावा भेजवाया। इस पर वे विधायक के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव का आरोप है कि विधायक के सामने पहुंचते ही कमरे को बंद कर दिया गया। इसके बाद विधायक व उनके गुर्गों ने लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। पिटाई में उनके कपड़े भी फट गए। इसके बाद विधायक अपने काफिले के साथ चले गए।

बिसवां विधायक और उनके समर्थकों ने कमरे में बंद कर अभद्रता की। लात-घूसों से पीटा। इस मामले में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है। उनके निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- राम प्रताप, सचिव, गन्ना समिति
मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। गन्ना सचिव विरोधी मानसिकता का है। हो सकता है कि इसके पीछे उसका कोई मिशन हो।
- महेंद्र सिंह यादव, बिसवां विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed