{"_id":"61d5e803d35bf146c9429675","slug":"miscreant-injured-in-encounter-sitapur-news-lko6121722149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश जख्मी
विज्ञापन
कमलापुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। गोकशी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने स्वाट टीम प्रभारी पर हथगोला से हमलाकर फायरिंग कर दी। बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से वे बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पैर में गोली मारकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का दूसरा साथी मौके से भाग निकला। बदमाश के कब्जे से असलहा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर कमलापुर, सर्विलांस व स्वॉट टीम ने इलाके के महोली नहर पुलिया के पास दबिश दी। कुछ देर बाद बाइक से दो लोग जाते दिखे। शक के आधार पर उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह भागने लगा। सीओ ने बताया कि पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने टीम पर हथगोला से हमला व फायरिंग कर दी।
स्वाट टीम के प्रभारी ने घटना के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट में पहन रखी थी। गोली जैकेट में जाकर लगी, इससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। बदमाश को गोली मारकर उसे दबोच लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। बदमाश को कसमंडा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान बाराबंकी जिले के थाना मसौली गांव निवासी पिंटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीतापुर व बाराबंकी में दर्ज हैं कई मामले
सीओ ने बताया कि बदमाश शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ सीतापुर व बाराबंकी में पूर्व में भी गोकशी के करीब 12 मामले दर्ज हैं। गोकशी के एक मामले में बदमाश की तलाश थी। एसपी आरपी सिंह ने इस पर 25 हजार का इनाम रखा था। बदमाश के कब्जे से एक असलहा, पांच कारतूस, हथगोले के अवशेष, एक बाइक, 1200 रुपये बरामद हुए है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला है।