फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Minister in charge is angry at the slow pace of work of the tourism department, contractor will be fined

Sitapur News: पर्यटन विभाग के काम में सुस्ती पर प्रभारी मंत्री नाराज, ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना

Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge is angry at the slow pace of work of the tourism department, contractor will be fined
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी, राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा मयंकेश्वर शरण सिंह ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पर्यटन विभाग के कार्य तय समय में पूरे न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएम को संबंधित कार्यदायी संस्था को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। बालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्य में लापरवाही करने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य, शिक्षा, भरण पोषण, आवास आदि से संबंधित जितनी भी योजनाएं संचालित हैं, उनका लाभ प्रत्येक दशा में पात्रों तक पहुंचना चाहिए। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। योजनाओं के आच्छादन व प्रगति की गुणवत्ता का निरीक्षण गांव में जाकर करते रहें। लाभार्थियों का फीडबैक अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन

निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, सदस्य विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, विधायक ज्ञान तिवारी, शशांक त्रिवेदी, रामकृष्ण भार्गव, मनीष रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed