{"_id":"60c257ae8ebc3e2780206f9a","slug":"medicines-burnt-again-in-laharpur-chc-sitapur-news-lko5818766114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरपुर सीएचसी में फिर जलाई गईं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरपुर सीएचसी में फिर जलाई गईं दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। सीएचसी लहरपुर में एक सप्ताह में दूसरी बार दवाइयां जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी भनक लगते ही अस्पताल के कर्मचारी दवाओं का उठाकर ले गए। जब सीएचसी अधीक्षक तक बात पहुंची तो उन्होंने इससे इंकार किया। बोले यह किसी की साजिश है।
चार दिन पहले सीएचसी परिसर में दवाओं को जलाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस समय अधीक्षक ने दवाएं नहीं बल्कि केवल रैपर जलाने की बात कही थी। यह मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि गुरुवार को एक दूसरा वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ दवाएं परिसर के बाहर जलाई गई।
फॉर्मासिस्ट राजेश वरुण व अन्य दो कर्मचारी इन दवाओं को भरकर ले जाते दिखे। इससे सीएचसी में हड़कंप मच गया। अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने का कहना है कि यह सब एक षड्यंत्र के तहत लग रहा है। फेंकी गई दवाएं सीएचसी की है ही नहीं। फॉर्मासिस्ट के पास इस प्रकार की दवाओं का कोई स्टॉक नहीं है। इस संबंध में सीएमओ को पत्र लिखकर जांच करवाऊंगा।