{"_id":"65918e81488e807bd10b5114","slug":"medicines-and-no-testing-facilities-patients-returned-sitapur-news-c-102-1-slko1037-7826-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दवाएं और न जांच की सुविधा, लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दवाएं और न जांच की सुविधा, लौटे मरीज
Sun, 31 Dec 2023 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 31 Dec 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
केस 1
जोड़ों में बढ़ रहा दर्द
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में रविवार को दोपहर तक 26 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। उपेंद्र ने बताया सर्दी में जोड़ों में दर्द हो रहा है। यहां पर चिकित्सकों ने बताया कि बाहर से दवा लें। यहां पर इस तरह की कोई दवा नहीं है। इससे उपेंद्र केवल बुखार की दवा लेकर चले आए।
केस 2
नहीं मिली सुविधा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में 31 मरीज आए। मरीज अमित ने बताया कि सीने में सुबह से दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि ईसीजी कराओ, लेकिन यहां पर जांच की कोई सुविधा नहीं मिली। इससे अमित जिला अस्पताल आए। इमरजेंसी में दवा ली तब उनको कुछ राहत मिली।
केस 3
लौटे मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में सुबह के समय कुछ भीड़ जरूर नजर आई। लेकिन दवाओं का संकट यहां पर भी नजर आया। बुखार व पेट दर्द की तो दवाएं मिलीं, लेकिन आंख संबंधी बीमारियों की दवाएं नहीं थीं। इससे तमाम मरीज वापस लौट गए।
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला केवल दिखावा बनकर रह गया है। मेले में दवाओं का संकट नजर आया। वहीं, तमाम मरीज बिना जांच के ही वापस लौट गए।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। इसमें मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पाईं। खासकर जोड़ों में दर्द, सीने में तकलीफ व आंखों की दिक्कत की दवाएं नदारद रहीं। इससे मरीजों को बाहर से दवा लेने की सलाह दी गई। साथ ही जिला अस्पताल से जांच करवाने की बात कही। मरीजों ने कहा इस तरह के आयोजन से कोई फायदा नहीं हो रहा है।
सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कुछ दवाओं की कमी हो सकती है। जल्द ही सभी प्रकार की दवाओं को केंद्रों पर भेजा जाएगा। मेले में करीब तीन हजार मरीजों ने इलाज करवाया।