{"_id":"68ebf0d5252abfc76a0f5a19","slug":"medical-store-sealed-for-over-purchase-of-cough-syrup-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142232-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कफ सिरप की अधिक खरीद पर मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कफ सिरप की अधिक खरीद पर मेडिकल स्टोर सील
Sun, 12 Oct 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। पैसफिक कफ सिरप की 26 हजार शीशियां एक साथ खरीदने की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कस्बे के एक अस्पताल में छापा मारा। हालांकि अस्पताल में कफ सिरप की एक भी शीशी नहीं मिली। संचालक कफ सिरप की खरीद व बिक्री से जुड़े कागजात नहीं दिखा सके। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
अफसरों का कहना है कि गुजरात की एक फर्म का डिपो लखनऊ में है। इसी के जरिये नॉरकोटिक्स की दवाओं व कफ सिरप की आपूर्ति कई जिलों में की गई थी। फर्म के जरिये भारी मात्रा में कफ सिरप विक्रय में अनियमितता मिली। जिला औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने बताया कि लखनऊ में जांच के दौरान कुछ औषधियां पाई गई थीं। वहां से अटवा स्थित नैमिष धाम हॉस्पिटल को दवाइयों की सप्लाई की जा रही थी। अस्पताल को पैसफिक कफ सिरप की 26 हजार शीशियां बिक्री की गई थीं।
डीआई ने बताया कि जानकारी मिली थी कि इस सिरप का इस्तेमाल कुछ लोग नशे के रूप में कर रहे हैं। आशंका के आधार पर शनिवार देर रात उपजिलाधिकारी मिश्रित शैलेंद्र कुमार मिश्र व सीओ आलोक प्रसाद ने अस्पताल के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर को बंद कराया था। रविवार को तहसीलदार अजीत जायसवाल की मौजूदगी में ताला खुलवाकर जांच की गई। सिरप का कोई स्टॉक नहीं मिला। संचालक शिवम कुमार क्रय व विक्रय से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। नोटिस देकर सिरप बिक्री के अभिलेख मांगे हैं। (संवाद)