{"_id":"5f639a508ebc3e328e405ae2","slug":"married-woman-s-death-dowry-murder-case-sitapur-news-lko540649130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी रोहिणी देवी (22) पत्नी मोहित शर्मा की बुधवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। घटना की खबर पाकर पहुंचे शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरा अर्जुनपुर गांव निवासी मृतका के पिता सुनील कुमार शर्मा ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि करीब डेढ़ साल पूर्व उन्होंने बेटी की शादी की थी।
शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुत्री के पति मोहित, सास, ससुर, नंद, नंदोई को नामजद किया है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि रोहिणी की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता ने पांच लोगों को नामजद किया है।