{"_id":"65a829016cd69ad000094855","slug":"marriage-hall-decorated-in-gic-ground-424-daughters-will-get-married-sitapur-news-c-102-1-slko1052-8661-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जीआईसी मैदान में सजा विवाह मंडप, 424 बेटियों के हाथ होंगे पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जीआईसी मैदान में सजा विवाह मंडप, 424 बेटियों के हाथ होंगे पीले
Thu, 18 Jan 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1537 जरूरतमंद बेटियों का विवाह होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। योजना के तहत तीन दिन सात स्थानों पर शहनाई बजेगी। शुक्रवार को शहर के जाआईसी मैदान में 424 बेटियों का धूमधाम से विवाह कराया जाएगा। इसकी तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया है। विवाह को लेकर सभी अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से 19 से 23 जनवरी तक 1537 गरीब बेटियों का धूमधाम से सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को शहर के राजकीय इंटर कालेज मैदान से होगी।
यहां खैराबाद, एलिया, परसेंडी, गोंदलामऊ, हरगांव ब्लॉक और नगर पालिका सीतापुर व खैराबाद के 424 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए मंडप सजाया जा रहा है। 20 जनवरी को सिद्ध बाबा मंदिर बिसवां खुर्द तंबौर में बेहटा, लहरपुर ब्लॉक व नगर पालिका लहरपुर की 206 जरूरतमंद बेटियों के हाथ पीले किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी दिन कृषक इंटर काॅलेज महोली में पिसावां, महोली ब्लॉक और नगर पंचायत महोली के 197 बेटियों की सगाई धूमधाम से होगी। 20 जनवरी को ही सिधौली के गांधी महाविद्यालय खेल मैदान पर सिधौली और कसमंडा ब्लॉक व नगर पंचायत सिधौली के 161 जोड़ों का विवाह होगा।
23 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज सांडा के प्रांगण में 196 बेटियों और मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीहट बीरम में 172 व महमूदाबाद में 181 बेटियों का सामूहिक विवाह होगा। बेटियों को विवाह उपयोगी दी जाने वाली वस्तुओं को अंतिम रूप देते हुए जरूरी सामग्री इकट्ठा की गई है।
इसके अतिरिक्त अतिथियों की ओर से भी सामग्री दी जानी है। जिला समाज कल्याण अफसर हर्ष मवार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1537 जोड़ों की सगाई के लिए तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम अनुज सिंह की ओर से जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।