फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Market shines on Dhanteras, turnover of 1.25 billion

धनतेरस पर चमका बाजार, सवा अरब का कारोबार

Wed, 03 Nov 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Market shines on Dhanteras, turnover of 1.25 billion
सीतापुर में धनतेरस पर्व पर लालबाग बाजार में बर्तन खरीदते लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। धनतेरस पर बाजार में जमकर मां लक्ष्मी की कृपा बरसी। सुबह से लेकर देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक, सराफा, बर्तन व वाहन बाजार में रौनक छाई रही। शुभ मुहूर्त के चक्कर में लोग दोपहर में वाहनों की खरीदारी करते हुए दिखाई दी। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दुकानदारों ने चला रखे थे। एडवांस में बुकिंग कराने वालों को पहले वाहन दिया गया। इससे लालबाग बाजार में सुबह से खरीदारी का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

दोपहर के समय बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। चांदी के गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियां भी खूब बिकीं। गली मोहल्लों से लेकर बाजारों में भीड़भाड़ रही। लोगों ने धनतेरस मनाने के लिए अपने घरों में झाडू भी ले गए। इससे झाडू की दुकानों पर महिलाएं मोलभाव करती हुई दिखाई दी। पूरे दिन हुई बिक्री के बाद व्यापारियों की माने तो इस बार लोगों ने करीब सवा अरब रुपये खर्च करके धनतेरस का पर्व मनाया है।
विज्ञापन

300 दो पहिया व 50 चार पहिया वाहन बिके
वाहन बाजार में धनतेरस की कुछ अलग ही रौनक दिखाई दी। वाहन खरीदने का शुभ समय दोपहर में था। ऐसे में लोग सुबह ही शोरूम पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी की। उसके बाद जब दोपहर में मुहूर्त आया तो उन्होंने अपना वाहन शोरूम से निकाला। वाहन लेकर घर जाने वालों के चेहरे पर साफ खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति की एजेंसी के जीएम सचिन ने बताया कि 50 वाहन की बिक्री हुई है। इसी तरह दो पहिया वाहनों की बात की जाए तो इस बाजार में 300 से अधिक वाहन बिके। दो पहिया वाहन शोरूम के मालिक अशोक अग्रवाल ने बताया कि देर शाम तक लोग वाहन खरीदते रहे। वाहन बाजार में करीब 50 करोड़ की बिक्री हुई।
30 करोड़ का रहा इलेक्ट्रॉनिक बाजार
इलेक्ट्रानिक बाजार में मोबाइल की जमकर बिक्री हुई। एक नामी कंपनी के प्रतिनिधि सूरज ने बताया, करीब 200 मोबाइल शाम पांच बजे तक बिक गए थे। जिसमें अधिकतर लोगों ने 10 हजार से अधिक कीमत के मोबाइल खरीदे हैं। इसके अलावा टीवी भी लोगों को खूब पसंद आई।
एलईडी लोगों की पहली पसंद बनी रही। फ्रिज, एसी लोगों की पसंद बनते रहे। दीपावली को लेकर लोगों ने झालरें भी खरीदीं। अपने-अपने घरों को शानदार तरीके से सजाने के लिए वह रंग बिरंगी झालरों को खरीदते रहे। इस बाजार में करीब 30 करोड़ की बिक्री की उम्मीद जताई जा रही हैं।
20 करोड़ से अधिक की बिक गईं मूर्तियां
गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों से पूरा बाजार तैयार नजर आया। सराफा दुकानों पर लोग गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदते रहे। आभूषण व्यापारी चंदन ने बताया, चांदी के गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति करीब 1500 रुपये की थी। अधिकतर ग्राहकों ने इन मूर्तियों को खरीदा। इसके अलावा चांदी के सिक्के व डॉलर भी पसंद बने रहे।
मिट्टी की मूर्तियां व प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां भी बिकी। लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार इन मूर्तियों की खरीदारी की। सबसे अधिक भीड़ मूर्तियों की दुकानों पर छाई रही। इससे बाजार में करीब 20 करोड़ की बिक्री हुई।
बर्तन बाजार में 20 करोड़ का कारोबार
कोरोना के कारण लंबे समय से मंद चल रहा बर्तन कारोबार मंगलवार को अपनी ऊंची उड़ान भरी। चम्मच, कटोरी, थाली, गिलास, सहित विभिन्न प्रकार के आइटम लोगों की पसंद बनते रहे। कोई कटोरी ले रहा था तो कोई स्टील की बाल्टी खरीद रहा था। क्राकरी की दुुकानों पर शानदार गैस चूल्हा, कुकर सहित तमाम आइटम बिकते रहे। यहां पर व्यापारियों ने ऑफर चला रखे थे। तीन थाली खरीदने पर एक थाली फ्री में दी जा रही थी। बर्तन बाजार में करीब 20 करोड़ का बिक्री हुई।

पूजन सामग्री के साथ बिकी अलाय बलाय
धनतेरस के दिन किराना दुकानों व पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ छाई रही। श्रीगणेश व लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के लिए लोगों ने खिली, बतासा, चूरा खरीदें। इसके अलावा गणेश लक्ष्मी की चरण पादुकाएं व रंगोली की बिक्री हुई। वहीं, झाडू भी लोग लेते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा अलाय बलाय की बिक्री भी जोरों पर रही। दस रुपये में एक अलाय बलाय बाजार में बिकती रही। लोगों ने पहले घर का सामान खरीदा। उसके बाद अलाय बलाय को खरीदकर अपने घर गए। इससे करीब पांच करोड़ की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed