फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mandi inspector

मंडी निरीक्षक के छीने गए अधिकार

Sat, 10 Aug 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mandi inspector
महमूदाबाद (सीतापुर) मंडी निरीक्षक का रिश्वत को लेकर हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शनिवार को प्रशासन हरकत में आया। खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम, मंडी समिति कार्यालय जांच को पहुंचे। उन्होंने मंडी इंस्पेक्टर को दफ्तर से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

उनका प्रभार दूसरे निरीक्षक को दिया गया है। दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। मंडी सचिव व सीओ जांच करेंगे। इन्हें सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मंडी महमूदाबाद के निरीक्षक भगवान बख्श यादव को व्यापारी से सामान लदी गाड़ियों को निकालने के बदले महीनेवार सुविधा शुल्क तय करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो एवं अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए शनिवार शाम एसडीएम महमूदाबाद अमित भट्ट मामले की जांच करने मंडी समिति कार्यालय पहुंचे। मामले में आरोपी मंडी इंस्पेक्टर भगवान बख्श यादव से पूछताछ करने के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच के दौरान निरीक्षक भगवान बख्श की गतिविधियां संदिग्ध होने के कारण उन्हें कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इनके पटल के सभी कार्यों के दायित्वों को निर्वहन मंडी निरीक्षक नरेश चंद्र पांडेय द्वारा किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच मंडी सचिव महमूदाबाद रवींद्र वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह को सौंपते हुए सात दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed