{"_id":"5910b2fc4f1c1b231f8508b9","slug":"man-died-due-to-current-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में उतरा करंट, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में उतरा करंट, अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी से एक बारात सीतापुर के लिए निकली। कुछ बाराती बस में सवार थे। बस जब कठवा मार्ग पर मुड़ने लगी तभी उससे बिजली का तार छू गया। इस दौरान दूल्हे का मामा बस से उतरने लगा। तभी उसे करंट लग गया।
25 अन्य बाराती बस में सवार थे जो बाल-बाल बच गए। आननफानन में मामा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अटरिया क्षेत्र के बगैय्या मजरा सरौरा निवासी जिलालाल की बेटी संगीता की शादी थी।
बारात लखीमपुर खीरी जिले के पलिया क्षेत्र के नगला गांव से आई थी। दूल्हा संदीप गौतम बारात लेकर रविवार रात दस बजे पहुंचा। बारात में एक बस भी शामिल थी। बस जब कठवा मार्ग पर मुड़ने लगी तभी उसकी छत से बिजली का तार छू गया।
विज्ञापन
बस में करीब 25 लोग सवार थे। कुछ लोग बस से उतर चुके थे। इस बीच खीरी के पलिया इलाके के पतवारा गांव निवासी दूल्हे का मामा कीरत पाल (50) बस से उतरने लगा। उसके पैर की एक चप्पल नीचे गिर गई, जिससे उसका एक पैर जमीन व दूसरा बस पर था।
अचानक उसे तेज करंट लगा। बस पर सवार अन्य लोगों को भी करंट का झटका महसूस हुआ, लेकिन कीरत बुरी तरह झुलस गया। उसे फौरन लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने संयम से काम लिया और शादी की रस्म अदा कराई।