{"_id":"6654b02293042b34ae035e7d","slug":"mamta-devi-received-national-environment-friend-award-sitapur-news-c-102-1-slko1037-114097-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ममता देवी को मिला राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ममता देवी को मिला राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार
Mon, 27 May 2024 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 27 May 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद(सीतापुर)। महमूदाबाद के कंपोजिट विद्यालय गोधौरी की शिक्षिका ममता देवी का राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार-2023 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एजूकेशन के अंतर्गत जैव विविधता, कचरा प्रबंधन, वाटर स्टेनेबिलिटी थीम पर राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार व कार्यशाला 23 से 25 मई 2024 के मध्य भारत स्काउट एंड गाइड राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में संपन्न हुई।
राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार 2023 के लिए पूरे देश से सात शिक्षकों व 10 विद्यालयों का चयन किया गया। विकासखंड महमूदाबाद के कंपोजिट विद्यालय गोधौरी की शिक्षिका ममता देवी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। इस विद्यालय का प्रोजेक्ट गत वर्षों में राज्य स्तर पर चयनित हो चुका है।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल के डायरेक्टर अभिताभ पांडेय व भारत स्काउट गाइड महिला विंग पंचमणी की डिप्टी डायरेक्टर सुरेखा श्रीवास्तव ने ममता देवी को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पर्यावरण सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में पूरे देश से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर चयनित 51 शिक्षक सम्मानित किए गए।