फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Madrasa teacher suspended for submitting fake medical report

Sitapur News: फर्जी मेडिकल लगाने वाला मदरसा शिक्षक निलंबित

Sat, 26 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Madrasa teacher suspended for submitting fake medical report
सीतापुर। शासन से अनुदानित मदरसे में तैनात शिक्षक की ओर से मदरसे से गैरहाजिर रहने के दौरान अवकाश के लिए फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया। शिकायत के बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर मदरसा प्रबंधक ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मदरसा इस्लामिया, सदरपुर में तैनात सहायक अध्यापक फौकानिया मोहम्मद सलीम बीते साल पांच अक्तूबर से मदरसा नहीं गए। उन्होंने 29 अक्तूबर को चिकित्सीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। इसमें पांच से 28 अक्तूबर 2024 तक 24 दिन के मेडिकल अवकाश की मांग की गई। प्रमाणपत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां से जारी होना बताया गया था। इस मामले की थाना तंबौर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सदफ ने शिकायत की।
विज्ञापन

इसके मार्फत बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां से फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाकर जमा किया गया है। चिकित्सक के फर्जी हस्ताक्षर व सरकारी मोहर भी फर्जी है। जांच में मामला सही पाया गया। जिस पर अनुदानित मदरसा इस्लामिया सदरपुर के प्रबंधक ने फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर 15 अप्रैल को मो. सलीम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed