Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Madam will now handle the government of the city along with the family

Sitapur News: परिवार संग अब शहर की सरकार भी संभालेंगी मैडम

Wed, 17 May 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Madam will now handle the government of the city along with the family
सीतापुर। जिले के 11 निकायों में से अध्यक्ष की कुर्सी पर छह महिलाएं काबिज हैं। अब इन्हें परिवार के साथ शहर की सरकार चलाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इनमें से कुछ उच्च शिक्षा प्राप्त हैं तो कुछ सिर्फ साक्षर हैं। अधिकतर का कोई सियासी अनुभव नहीं है। ऐसे में वह खुद कमान संभालेंगी या प्रतिनिधि के सहारे निकाय चलाएंगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। हालांकि नवनिर्वाचित महिला अध्यक्षों का दावा है कि शहर की सरकार वह खुद चलाएंगी।
विज्ञापन



नगर पालिका सीतापुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा अवस्थी एमबीए हैं। पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर शहर में 28 साल बाद कमल खिलाने वाली नेहा को सियासत विरासत में मिली है। इनकी सास नमिता अवस्थी गोंदलामऊ की ब्लॉक प्रमुख हैं। ससुर मुनींद्र अवस्थी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। नेहा अपने परिवार की इकलौती बहू हैं। परिवार व दो बच्चों को संभालने के साथ नेहा पारिवारिक बिजनेस में भी सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन

अब नेहा को एक और बड़ी जिम्मेदारी नगर पालिका की संभालनी है। नेहा कहती हैं, कि यकीनन जिम्मेदारियां कई हैं, लेकिन उन्हें हर कदम पर परिवार का सपोर्ट मिलता रहा है। लिहाजा, शहर की सरकार चलाने के दायित्व का निर्वाहन भी वह बखूबी करेंगी। जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। बोर्ड बैठक में खुद भागीदारी कर शहर को संवारने की रणनीति तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुन्नी देवी कक्षा पांच पास हैं। इससे पूर्व वह सभासद भी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह सामान्य परिवार से हैं। पति सब्जी की दुकान लगाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर जनता के हित से जुड़े कार्यों को करने का प्रयास करेंगी। पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाकर पूरे जिले में आदर्श बनाने का प्रयास रहेगा। हालांकि वे नगर पालिका को बेहतर ढंग से चलाने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने की बात भी कहती हैं।
नगर पालिका खैराबाद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेबी गुप्ता आठवीं पास हैं। सामान्य गृहिणी बेबी गुप्ता पहली बार चुनाव लड़ीं और जीत दर्ज की। बेबी गुप्ता कहती हैं, कि नगर को संवारने की जिम्मेदारी जनता ने उन्हें सौंपी है, यह दायित्व निभाने का बीड़ा भी वह खुद उठाएंगी।

नगर पंचायत पैंतेपुर की अध्यक्ष जैनब जहां साक्षर हैं। वह गृहिणी हैं। जैनब कहती हैं, कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह बखूबी निभाएंगी। स्वयं नगर पंचायत का कार्य देखेंगी और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का पूरा प्रयास करेंगी। महोली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष केतुका देवी गृहिणी है। प्राइमरी स्तर तक शिक्षा ग्रहण की है। इनके पति चंद्र कुमार किसान हैं। केतुका देवी का कहना है कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा का मुझे जनता ने इनाम दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के परिवार से पुराना नाता है। स्वयं अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की सेवा करने की बात कहती हैं।

नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष तैयबुन निशां हाईस्कूल पास हैं। उन्होंने बताया कि पति इश्तियाक खां 2011 में चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। लेकिन मारपीट के मामले में चुनाव से पूर्व उनके पति व दो पुत्रों को जेल जाना पड़ा। ऐसे में जनता की आवाज पर चुनाव मैदान में उतरीं। जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाई। तैयबुन कहती हैं, कि जनता ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पद का दायित्व स्वयं निभाते हुए नगर को स्वच्छ रखने के साथ पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed