{"_id":"680a97daebd22a2eff00be46","slug":"madam-the-accused-raped-her-on-the-pretext-of-marriage-the-video-went-viral-sitapur-news-c-102-1-stp1001-130852-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मैडम! शादी का झांसा देकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मैडम! शादी का झांसा देकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल
Fri, 25 Apr 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मैडम...आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। वीडियो को वायरल भी कर दिया है। इसकी शिकायत थाने पर की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यह पीड़ा बृहस्पतिवार को सदर तहसील में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी से एक पीड़िता ने बयां की।
जनसुनवाई में लहरपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि सकरन के सरैंया कलां निवासी आरोपी अखिलेंद्र ने दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया। जब परिवार के लोगों ने इस बात का विरोध किया तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की फरियाद सुनते ही महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिया।
वहीं, नैमिषारण्य क्षेत्र के शेषपुर गांव के मजरा लिखनापुर निवासी पीड़िता बिंदे ने आरोप लगाया कि उनके पति घनश्याम की हत्या कर दी गई। इस संबंध में ससुर जदुनाथ ने नैमिषारण्य थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्या में शामिल राज कुमार, छोटे लाल, विनोद व रवींद्र को चार दिन तक थाने में बिठाए रखा। इसके बाद छोड़ दिया। गांव में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता के परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस की शिथिलता पर नाराजगी जताई। पीड़िता को नंबर देकर कार्रवाई न होने पर फोन से अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन
पीड़िताओं को जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी की जनसुनवाई में 24 महिलाएं पहुंचीं। पीड़िताओं ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी विभिन्न शिकायतें दर्ज कराईं। सुजीता कुमारी ने कहा कि महिला आयोग इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से शीघ्र न्याय सुनिश्चित कराएगा। जनसुनवाई के बाद वह कांशीराम कॉलोनी में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 3 बच्चों के अन्नप्राशन और 2 महिलाओं की गोद भराई की रस्म में शामिल हुईं।