{"_id":"6592aba56cabdd3776012878","slug":"lump-sum-settlement-scheme-increased-to-16-sitapur-news-c-102-1-slko1053-7871-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 16 तक बढ़ी एकमुश्त समाधान योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 16 तक बढ़ी एकमुश्त समाधान योजना
Mon, 01 Jan 2024 05:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
योजना के तहत उपभोक्ताओं को तीसरे चरण का मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। एकमुश्त समाधान योजना की अवधि 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके तहत तीसरे चरण का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस अवधि तक बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
बिजली विभाग में एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। यह योजना तीन चरणों में थी। पहले चरण में सौ फीसदी, दूसरे चरण में 80 व तीसरे चरण में 60 फीसदी लाभ दिया जाएगा। तीसरा चरण 31 दिसंबर 2023 तक चला। आखिर दिन सर्वर स्लो हो जाने के कारण तमाम उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल सका था। इस पर शासन ने इस योजना की अवधि बढ़ा दी है। अब यह 16 जनवरी तक लागू रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को तीसरे चरण का लाभ दिया जाएगा। उपभोक्ताओं के लिए यह अंतिम अवसर है। इसलिए उपभोक्ता अधिक से अधिक इसका लाभ लेना सुनिश्चित करें।
इनसेट
बढ़ा दी गई है अवधि
16 जनवरी तक योजना की अवधि बढ़ा दी गई है। उपभोक्ता इस अवधि तक हर हाल में अपना बिल जमा करना सुनिश्चित करें। इसके बाद सख्ती से बकाया वसूला जाएगा। बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही आरसी जारी करके तहसील के माध्यम से वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
-दिलीप कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता द्वितीय