{"_id":"5f107a3c8ebc3e638375b0fd","slug":"lockdown-period-school-fees-waived-sitapur-news-lko5310426169","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन अवधि की स्कूल फीस माफ हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन अवधि की स्कूल फीस माफ हो
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अभिभावक संघ ने कोरोना के चलते लॉकडाउन अवधि की स्कूल फीस माफ करने की मांग को लेकर गुरुवार को लालबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फीस माफ कराने की मांग की।
अभिभावक संघ का कहना है इस समय पूरा विश्व कोरोना की चपेट में है। लॉकडाउन के चलते रोजगार धंधे चौपट हो गये हैं। घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्कूलों द्वारा लगातार फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। फीस न जमा करने पर स्कूल नहीं आने की चेतावनी दी जा रही है।
वहीं, ऑनलाइन पढ़ाई कराकर फीस देने की बात कही जा रही है। जबकि ये पढ़ाई कोई विशेष प्रभाव नहीं डाल पा रही है। ऐसे में अभिभावक बहुत परेशान हैं। इसके मद्देनजर कोरोना काल की अवधि की स्कूल फीस माफ की जाए। जिससे बच्चे आसानी से स्कूल जाकर अपना भविष्य संवार सकें। इस मौके पर गोविंद सहाय गुप्ता, रोमेश वर्मा, मनोज भार्गव, प्रमोद राठौर, रीतेश कपूर, मनीष पांडेय, आनंद शुक्ल, अरुण तिवारी, अतुल भारद्वाज, गौरव निगम आदि मौजूद रहे।