{"_id":"68ab55cbb564c9c569093016","slug":"liquor-smuggled-to-bihar-caught-four-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1055-138864-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तस्करी कर बिहार जा रही शराब पकड़ी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तस्करी कर बिहार जा रही शराब पकड़ी, चार गिरफ्तार
Sun, 24 Aug 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर।
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब को पिकअप व कार के जरिये ले जाया जा रहा था। टीम ने गाड़ियों से 128 पेटियां बरामद कीं। इनमें 4,968 बोतल शराब थी। ये शराब सिर्फ चंडीगढ़ में ही बेची जा सकती है। इसकी अनुमानित लागत 15 लाख रुपये है।
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने शाहजहांपुर की ओर से आ रहे दो वाहनों को बिजौरा पुल के पास रोका। पूछताछ के बाद इन वाहनों में सवार हरियाणा के झज्जर जिला लाइन पार थाना बराही गांव निवासी संदीप, जिला सोनीपत के सिविल थाना भगतपुरा गांव निवासी साहिल, सोनीपत के शहर कोतवाली रामनगर कॉलोनी निवासी अंकित और हरिद्वार के मंगलोर थाना हरजोटलीजट गांव निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के वाहनों में पेटी में रखी शराब के साथ ही 34 नकली क्यूआर कोड, चार फोन बरामद हुए। उनके पास शराब बिक्री का लाइसेंस नहीं मिला।
पूछताछ में जानकारी हुई कि चंडीगढ़ से तस्करी कर वह इस शराब को बिहार बेचने जा रहे थे। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है। कार्रवाई में एसओजी भी शामिल रही।