फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Life affected due to fog and cold, schools will remain closed till 30

Sitapur News: कोहरे व ठंड से जनजीवन प्रभावित, 30 तक बंद रहेंगे स्कूल

Thu, 28 Dec 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Life affected due to fog and cold, schools will remain closed till 30
सीतापुर। सर्दी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। रात में छाया कोहरा पूरे दिन नहीं छटा। कोहरे व शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कोहरे के कारण हाईवे पर गाड़ियों की लाइट न दिखने से यातायात प्रभावित रहा। सीजन में पहली बार सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में घने कोहरे व ठिठुरन का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात से ही घना कोहरा छा गया था। बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रहा। इससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दिनभर बदली छाने व हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। इसके चलते रेल व बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। कोहरे का आलम यह रहा कि सुबह दृश्यता शून्य हो गई।
विज्ञापन

दोपहर तक कोहरा कुछ हल्का जरूर हो गया, लेकिन धुंध छाई रही। सूर्यदेव बादलों के पीछे ही दुबके रहे। धूप न खिलने और पांच किमी प्रति घंटे की गति से चलीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। राहत के लिए लोगों ने अलाव व हीटर का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांझ ढलते ही कोहरा बढ़ने लगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे व शीतलहर से राहत के आसार अभी नहीं हैं। उधर, कोहरे व शीतलहर का प्रकोप देख बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए 29 व 30 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है।



रेउसा में अलाव जलवाने की उठी मांग
भीषण ठंड के बाद भी रेउसा कस्बे में अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। इससे राहगीर ठिठुरने को मजबूर हैं। रेउसा में सरकारी अस्पताल, बस स्टॉप, संकट मोचन हनुमान मंदिर, इंडियन बैंक, आर्यावर्त बैंक, ब्लॉक मुख्यालय, थाना इत्यादि में रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग कूड़ा जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते नजर आते हैं। स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed