फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Licenses of nine fertilizer shops suspended

नौ खाद की दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 23 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Licenses of nine fertilizer shops suspended
सीतापुर। डीएम के निर्देश पर अफसरों ने जिले की 65 खाद की दुकानों पर छापेमारी की। बेची जा रही उर्वरकों की जांच की। अनियमितता पाए जाने पर नौ दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 25 संदिग्ध खादों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीएम अखिलेश तिवारी ने खाद की दुकानों पर छापा डालने के लिए छह टीमों का गठन किया। इनके द्वारा प्रतिष्ठानों पर अभिलेखों का मिलान स्टाक के अनुसार तथा गुणवत्ता परीक्षण के लिए उर्वरक नमूने एवं आकस्मिक छापे डालने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र एवं उर्वरक निरीक्षक तहसील बिसवां, जिला कृषि अधिकारी अखिलानन्द पाण्डेय एवं उर्वरक निरीक्षक तहसील सदर ने लहरपुर, श्याम नरायन राम जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक तहसील महमूदाबाद, राजित राम भूमि संरक्षण एवं उर्वरक निरीक्षक तहसील सिधौली, रामकुमार यादव भूमि संरक्षण अधिकारी महोली एवं उर्वरक निरीक्षक तहसील महोली, अख्तर हुसैन उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर एवं निरीक्षक तहसील मिश्रिख द्वारा जनपद के आवंटित तहसीलों में नामित उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा उर्वरक की दुकानों पर छापे डालने की कार्यवाही की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 दुकानों, कम्पनी के बफर गोदाम आदि पर छापे डाले गये, जिसमें से 25 संदिग्ध उर्वरकों के नमूने लिए गए। नौ दुकानों को निलंबित किया गया।
डीएम अखिलेश तिवारी ने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में कम्पनी द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed