फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Let's make the city clean together

आओ मिलकर शहर को बनाएं स्वच्छ

Tue, 01 Mar 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Let's make the city clean together
वैदेही वाटिका। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहरवासियों वह घड़ी आ गई है, जब हम अपने शहर को स्वच्छता के मामले में देश में टॉप स्थान दिला सकते हैं। इसके लिए नगर पालिका तो प्रयास कर रहा है, बस हमें भी थोड़ा जागरूक होना पड़ेगा। आस पड़ोस की गंदगी को सफाई कर्मचारी तो साफ करेंगे, साथ ही हमें खुले में कूड़ा करकट न डालकर सीधे डस्टबिन में डालना होगा। बेवजह सड़कों पर कूड़ा करकट डालने से परहेज करना होगा। अगर हमने इस पर ध्यान दे दिया तो निश्चित ही रैंकिंग में इस बार सीतापुर नगर पालिका को बेहतर मुकाम मिलेगा।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे 2022 की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। एक से 31 मार्च के बीच किसी दिन शहर में केंद्रीय टीम आकर सर्वे करेगी। यह टीम पांच से छह दिन तक सर्वे करेगी। इस दौरान शहर में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, डंपिग ग्रांउड सहित तमाम सुविधाओं का आंकलन करना होगा। इस आंकलन के आधार पर ही सीतापुर नगर पालिका को सर्वेक्षण में रैंकिंग मिलेगी। पिछली बार नगर पालिका सीतापुर को देश में 278वीं रैकिंग मिली थी। इस बार अपने शहर को स्वच्छता के मामले में टॉप पर पहुंचने का सुनहरा अवसर फिर से आया है।
विज्ञापन

अगर इस दौरान हम लोगों ने थोड़ा सा भी ध्यान दे दिया तो निश्चित ही अपना सीतापुर स्वच्छता में बेहतर मुकाम हासिल करेगा। इसके लिए हम सब एकजुट होकर प्रयास करें। नगर पालिका के साथ सामंजस्य बनाते हुए अपने शहर में फैली गंदगी को दूर हटाने का प्रयास करे। साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन का ही प्रयोग करें। घर पर आने वाले सफाई कर्मचारियों को सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग दें। सार्वजनिक स्थानों पर शौच न करें। इन सब बातों को ध्यान में रखकर हम अपने सीतापुर को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिदुंओं पर परखी जाएगी कसौटी
-शहर में कितनी जगहों पर डस्टबिन रखे गए हैं।
-किस तरह शहर के कूड़े का निस्तारण हो रहा है।
-लोग खुले में कूड़ा डाल रहे या डस्टबिन का प्रयोग कर रहे है।
-सफाई कर्मचारी दिन में कितनी बार आते है।
-शहरवासी खुले में शौच करने के लिए तो नहीं जाते हैं।
-नगर पालिका में सफाई कर्मचारी कितने है और भुगतान किस तरह होता है।
करीब 200 रखवाएं जाएंगे डस्टबिन
शहर में अब सफाई और बेहतर तरीके से होगी। इसके लिए शहर में करीब 200 डस्टबिन रखवाए जाएंगे। नगर पालिका ने इन डस्टबिनों की खरीद कर ली है। इनको प्राथमिकता के तौर पर उन जगहों पर रखवाया जाएगा। जहां पर लोग खुले में कूड़ा करकट डालते है। इससे सड़कें गंदगी से मुक्त हो सकें। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। शहर में नए डस्टबिन रखवाएं जा रहे है। इससे खुले में कूड़ा करकट फैलने से निजात मिलेंगी।

कमियों की जानकारी दें
सर्वेक्षण को लेकर शहर में तैयारियां कर ली गई है। शहरवासियों से अपील है कि वह अपने आसपड़ोस के साफ रखने में मदद करें। जिससे जब टीम आई तो शहर में साफ सफाई व्यवस्था लकालक मिले। जिन स्थानों पर कमियां हों, उसकी जानकारी से मुझे अवगत कराएं।
वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed