{"_id":"5e9338358ebc3e75e104d57a","slug":"leopard-shows-again-in-prempur-replaced-cage-sitapur-news-lko5173797153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमपुर में फिर दिखा तेंदुआ, बदला गया पिंजड़े का स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमपुर में फिर दिखा तेंदुआ, बदला गया पिंजड़े का स्थान
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पग चिह्नों को लेकर नदी के किनारे कॉम्बिंग शुरू कर दी है। जंगल की ओर पिंजड़ा लगाया है। टीम ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी।
थाना क्षेत्र के प्रेमपूर गांव में एक बार फिर से लोगों में तेंदुए का भय बन गया है। गांव में बाहर फिर से तेंदुए के पद चिह्न पाए गए हैं। इस बार वन विभाग तेंदुए को हर हालत में पकड़ने को रणनीति तैयार कर चुका है। रविवार को वन विभाग की टीम ने गांव के बाहर लगे पिंजड़े के स्थान में परिवर्तन कर उसे इस बार जंगल की ओर लगाया है। टीम ने नदी के किनारे पग चिन्हों को लेकर कम्बिंग की, लेकिन अभी तक तेंदुए की सही लोकेशन नहीं मिल सकी। रेंजर राममूर्ति सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति रात्रि के समय खेतों या जंगल की तरफ न जाए।