फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Legislator fund works were approved in only three out of nine assembly constituencies

नौ में से महज तीन विधानसभा क्षेत्रों में ही स्वीकृत हुए विधायक निधि के काम

Tue, 13 Sep 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Legislator fund works were approved in only three out of nine assembly constituencies
सीतापुर। क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए मिलने वाली विधायक निधि के उपयोग को लेकर जनप्रतिनिधि उदासीन बने हैं। इसका अंदाजा इसी से दिखता है कि जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में से अभी तक मात्र तीन क्षेत्र में ही विधायक निधि से कराए जाने वाले कार्यों का अनुमोदन कर खर्च को पहली किस्त के बतौर 1.48 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। जबकि छह अन्य विधायकों द्वारा प्रस्तुत 5.40 करोड़ की लागत से जुड़ी 118 परियोजनाओं के सिर्फ निर्माण कार्य से जुड़े प्रस्ताव को ही संस्तुति मिल पायी है।
विज्ञापन

जिले में नौ विधायकों और एक एमएलसी को मिलने वाली निधि की पहली किस्त के बतौर स्वीकृत 15 करोड़ की धनराशि संचालित बैक खातों में भेजी जा चुकी है। इससे संबंधित विधायकों द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र में कराए जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों को कराया जाना है। अभी तक सात विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित विधायकों की तरफ से 118 परियोजनाओं की संस्तुति संबंधित विभाग को भेजी गीय है।
विज्ञापन

इन पर 5.40 करोड़ का खर्च अनुमानित है। इसके सापेक्ष विधानसभा मिश्रिख की 12 परियोजनाएं, लहरपुर की पांच और हरगांव की 42 परियोजनाओं को स्वीकृत मिली है। इन्हें पूूर्ण कराने के लिए 247.79 लाख की स्वीकृत हुई हैं। जबकि प्रथम किश्त के लिए मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र में 51.12 लाख, लहरपुर में 36.26 लाख और हरगांव में 61.24 लाख रुपये खाते से जारी किए जा चुके हैं। किस्त की जारी धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र मिल जाने के बाद ही संचालित कार्यों के खर्च के लिए दूसरी किस्त राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विधायकों ने नहीं दिया कोई भी प्रस्ताव
नौ विधानसभा क्षेत्रों में से महोली और सिधौली के विधायकों द्वारा अभी तक अपनी निधि से कराए जाने वाले किसी भी विकास कार्य की कोई भी संस्तुति प्रस्ताव भेजकर नहीं की है। इसी लिए इनकी निधि की पहली किस्त के तीन करोड़ रुपया सरकारी खाते में जमा हैं। वर्तमान वित्तीय साल के पांच माह बीतने के बाद भी निधि की धनराशि से विकास कार्य पर अभी तक एक रुपया भी खर्च नहीं हो सका है।
चार विधायकों के प्रोजेक्ट की मंजूरी लंबित
चार विधायकों की ओर से प्रस्तुत विकास कार्य से जुड़ी परियोजनाओं की संस्तुति को स्वीकृति मिलना भी अभी तक अटका है। स्वीकृति न मिल पाने से इससे होने वाले कार्य के लिए खर्च धनराशि भी जारी नहीं हो पायी है। इसके तहत बिसवां विधायक ने 10, महमूदाबाद ने 6, सेवता विधायक ने 10 और सदर विधायक ने 10 परियोजनाओं को कार्य स्वीकृति के लिए भेजा है।

विधायकों के द्वारा स्वीकृत निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों से जुड़े सभी प्रस्तावों को शीघ्र ही मंजूरी प्रदान की जाएगी। स्वीकृति के पूर्व संबंधित कार्य स्थल का सत्यापन भी कराया जाता है। 59 परियोजनाओं के लिए पहली किश्त राशि जारी भी की जा चुकी है।
गजेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed