{"_id":"62c881945351ce4ccb02966a","slug":"labourer-dies-of-electrocution-sitapur-news-lko638748857","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में खिड़की बंद करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सैतियापुर गांव निवासी सर्वेश (31) शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर की खिड़की बंद कर रहा था। उस दौरान लोहे की खिड़की में करंट उतरा हुआ था। करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर गया। आननफानन परिजनों ने उसे महोली सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सर्वेश के पिता की 20 दिन पहले ही लकवा होने के चलते मौत हो गई थी। वह हरियाणा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सर्वेश अपने माता-बाप का एकलौता बेटा था। आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण वह मजदूूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद मां और उसकी पत्नी पुष्पा का रो-रो कर बुुरा हाल है। पिता की मौत के बाद उनका दसवां व तेरही कर वह मजदूरी के लिये हरियाणा जाने की तैयारी में था।