फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhis are creating awareness for organic farming

Sitapur News: जैविक खेती के लिए जागरूक कर रहीं कृषि सखियां

Sat, 23 Aug 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhis are creating awareness for organic farming
खेत में कीटनाशक का छिड़काव करतीं कृषि सखियां।
सीतापुर। कृषि विभाग की ओर से जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए छह ब्लॉक की 80 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। प्रति ग्राम पंचायत दो कृषि आजीविका सखियों की तैनाती की गई है। ये कृषि आजीविका सखियां जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक कर रही हैं। जैविक कीटनाशक बनाकर प्रयोग की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बिसवां ब्लॉक की सर्वाधिक 15 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। साथ ही खैराबाद, मिश्रिख, महमूदाबाद, कसमंडा, लहरपुर ब्लॉक की 13-13 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। चयनित प्रत्येक पंचायत में कलस्टर बनाया गया है। 80 कलस्टरों में 160 कृषि सखियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक कलस्टर के 125 किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाने के साथ खेती करने के लिए कृषि सखियां जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

महमूदाबाद तहसील क्षेत्र की कृषि सखी शशि देवी ने रामनगर देवरिया के किसान चंद्र सिंह के धान के खेत में जैविक कीटनाशक का छिड़काव कराया है। किसानों को नीम की पत्ती और गोमूत्र संग अदरक, मिर्चा, लहसुन आदि से कीटनाशक बनाना भी सिखाया। बिसवां की कृषि सखी सीता देवी की ओर से जनुआ, भिनैनी और मोचकला गांव के चयनित किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती के गुर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed