फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhi Sarita is teaching organic farming to farmers and students.

Sitapur News: कृषि सखी सरिता किसानों और विद्यार्थियों को सिखा रहीं जैविक खेती

Sat, 04 Apr 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhi Sarita is teaching organic farming to farmers and students.
सीतापुर। लहरपुर ब्लाॅक की कृषि सखी सरिता बेहतर खेती कर दूसरों के लिए नजीर बन गई हैं। वह खुद के साथ अन्य किसानों और विद्यार्थियों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक कर रही हैं। पोषण वाटिका और सेहत से जुड़ी जानकारियां भी उपलब्ध करा रही हैं, जिससे घर में ही पौष्टिक हरी सब्जियां उपलब्ध हों। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। सरिता जैविक खाद बनाने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी देती हैं।
विज्ञापन

लहरपुर के लालपुर गांव निवासी कृषि सखी सरिता जायसवाल ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। वह एक एकड़ खेत में गेहूं, धान, गन्ना, सब्जी, पोषण वाटिका आदि की खेती करती हैं। इससे उन्हें प्रति एकड़ दो से ढाई लाख रुपये तिमाही का लाभ हो रहा है। वह किसानों को प्राकृतिक व जैविक पद्धतियों के बारे में प्रशिक्षित कर रही हैं। किसानों को जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी, पंचगव्य और केंचुआ खाद तैयार करने के लिए प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दे रही हैं। वह कॉलेज में विद्यार्थियों को भी पोषण वाटिका और सेहत से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन

सरिता ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में प्रशिक्षण लेने के बाद उनके मन में कुछ नया करने का हौसला जगा। सरिता लगातार वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में किसानों को रसायन मुक्त खेती व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ फसल लागत कम करने की तकनीकों के प्रति जागरूक कर रही हैं। गांव में लगातार बढ़ती बीमारियां व अचानक मौत के साथ दूषित खान-पान को ध्यान में रखते हुए वह अपने आसपास के गांव बरेती जलालपुर, ढखेरा, रंगवा रौसीपुर, अतरौरा, केदार टाडां, सुल्तानपुर, सिंघनापुर और सोनारीपुर में किसानों, महिलाओं और युवाओं को पर्यावरण हितैषी तकनीक से रूबरू करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed