फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Keys taken from striking workers, ambulances ran

हड़ताली कर्मियों से ली गईं चाभी, दौड़ीं एंबुलेंस

Wed, 28 Jul 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Keys taken from striking workers, ambulances ran
विकास भवन सामने धरने पर बैठे एंबुलेंस कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कई दिनों से 102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने 97 एंबुलेंस कर्मियों से चाबी व सीयूजी मोबाइल नंबर जमा करा लिए हैं। एआरटीओ से ड्राइवर लेकर ब्लॉकों में एंबुलेंस चलवा दी गई है। जिला प्रशासन के इस निर्णय से आंदोलनकारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। वे हड़ताल पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मी ठेका प्रथा बंद करने सहित तमाम मांगों को लेकर कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे थे। इससे जिले में एंबुलेंस सेवा ठप हो गई थी। इसकी वजह से मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। कोई प्राइवेट वाहन से अस्पताल जा रहा था तो कोई बाइक से ही अस्पताल आने को मजबूर हो रहा था। इस पर शासन स्तर से कई बार प्रदर्शनकारियों की वार्ता हुई।
विज्ञापन

लेकिन यह बेनतीजा निकली। इस पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बीती रात से ही चाबी जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। बुधवार को विकास भवन के समक्ष हड़ताल पर बैठे सभी प्रदर्शनकारियों ने चाभी व सीयूजी नंबर जिला प्रशासन को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएमपी में खड़ी एंबुलेंस को मंगलवार रात ही जिला प्रशासन ने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद एआरटीओ से संपर्क करके ड्राइवरों के इंतजाम किए गए। इन एंबुलेंस को ब्लॉकवार भेज दिया गया है, इससे एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है। इस निर्णय से प्रदर्शनकारी आहत हैं और वह गुस्से में हैं।
आगे बढ़ेगा आंदोलन
एंबुलेंस कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर आरएमपी मैदान पर प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को वहां से विकास भवन के समक्ष धरनास्थल पर आकर प्रदर्शन किया। यहीं चाभी व मोबाइल जमा कर दिए। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा शाम तक जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी के अनुसार आगे की रणनीति तय करके आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। अभी हड़ताल जारी है।

हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मी की बिगड़ी हालत
जिला प्रशासन की ओर से एंबुलेेंस को कब्जे में लेकर सेवा बहाल कराने से गुस्साए एंबुलेंस कर्मियों ने विकास भवन के सामने धरना दिया। हड़ताल के दौरान एक एंबुलेंस कर्मी की हालत अचानक बिगड़ गई। वह बेेहोश हो गया, इससे हड़कंप मच गया। आननफानन में एंबुलेंस कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है।
चालकों से चाभी व सीयूजी नंबर ले लिए गए हैं। सभी ब्लॉकों में एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं है।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed