फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kazipur Umrakhurd center locked, people are struggling to sell wheat

Sitapur News: काजीपुर उमराखुर्द केंद्र में ताला, गेहूं बेचने में छूट रहा पसीना

Fri, 09 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kazipur Umrakhurd center locked, people are struggling to sell wheat
सकरन (सीतापुर)। जिम्मेदारों की मनमानी किसानों के लिए मुसीबत बनी है। काजीपुर उमराखुर्द में बने गेहूं क्रय केंद्र पर ताला बंद होने के चलते किसानों को आठ से 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर दुगाना केंद्र पर गेहूं बेचने जाना पड़ रहा है। जिम्मेदार इसका कारण केंद्र पर कम जगह होना बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र पर दलाल कम रेट पर गेहूं खरीदकर दुगाना केंद्र बेच रहे हैं और मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सुमरावां गांव में साधन सहकारी समिति काजीपुर उमरा खुर्द गेहूं क्रय केंद्र बना है। पीसीयू के इस क्रय केंद्र का संचालन कागजों पर 17 मार्च से किया जा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है। किसानों का कहना है कि इस केंद्र पर ताला लगा रहता है। केंद्र के बाहर सिर्फ बैनर लगा है। केंद्र प्रभारी की मनमानी के कारण इस केंद्र पर जगह की कमी का बहाना बनाकर आठ से 10 किलोमीटर दूर साधन सहकारी समिति दुगाना में खरीद की जा रही है जिससे किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए वहां जाना पड़ता है। काजीपुर उमराखुर्द के बंद गेहूं क्रय केंद्र पर दलाल किसानों को बरगलाते हुए दस किमी दूरी का हवाला देते हुए कम कीमत में गेहूं खरीद लेते हैं।
विज्ञापन

दुगाना केंद्र पर बेचकर मालामाल हो रहे हैं। किसान दलालों के हाथ गेहूं नहीं बेचते हैं उसे क्रय केंद्र दुगाना पर गेहूं बेचने के लिए सप्ताह भर इंतजार करना पड़ता है। किसान जितेंद्र कुमार यादव, श्रीकृष्ण भार्गव, अरोज कुमार गिरि, संतोष शुक्ल, विजयपाल, दीपक, सुरेश, रमेश, राकेश आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर क्रय केंद्र की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed