फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Joined BJP after the opinion of supporters

समर्थकों की राय के बाद भाजपा में हुए शामिल

Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Joined BJP after the opinion of supporters
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता जितिन प्रसाद व विध? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को पहली बार सीतापुर आए। नैमिषारण्य में देव दर्शन के बाद शहर पहुंचे जितिन का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बातों ही बातों में पार्टी में अपनी भूमिका को साफ कर दी। कहा, समर्थकों की राय के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने उनके समक्ष मिशन 2022 को लेकर अपेक्षाएं रखीं।
विज्ञापन

जितिन ने पार्टी में शामिल कराने के लिए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। कहा, प्रदेश के लिए आगामी पांच वर्ष बहुत अहम हैं। मोदी की अगुवाई में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा के साथ लामबंद होकर प्रदेश और देश की प्रगति में सभी को भागीदार बनना है। यह कहकर उन्होंने इशारे में साफ कर दिया कि विधानसभा चुनावों में उनकी महती भूमिका रहने वाली है। जितिन ने सीतापुर को कर्मस्थली बताकर खुद को क्षेत्रीय भावनाओं से जोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

इससे पहले जितिन को पार्टी में शामिल होने की बधाई देते समय जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि जितिन का जिले में अच्छा प्रभाव है। उनके आने से पार्टी और मजबूत हुई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की नौ सीटें जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर विधायक ज्ञान तिवारी, रामकृष्ण भार्गव, सुरेश राही, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नाम लिए कांग्रेस पर कसा तंज
प्रेस वार्ता ने दौरान जितिन ने कांग्रेस का नाम नहीं लिया, लेकिन तंज कसने में कोई कसर भी बाकी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा संस्थागत दल है। भाजपा अन्य दलों की तरह किसी एक व्यक्ति के बुद्धि व विवेक से नहीं चलती। भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने समर्थकों की राय लेकर काफी मंथन करने के बाद भाजपा को ज्वाइन किया है।
रामपाल यादव के स्वागत से तेज हुई अटकलें
लखनऊ से नैमिष के बीच जितिन का कई जगह स्वागत किया गया। नैमिष में उन्होंने चक्रतीर्थ, हनुमानगढ़ी व ललिता देवी मंदिर में दर्शन किया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। पूर्व विधायक रामपाल यादव ने नैमिष स्थित अपने होटल में उनका स्वागत किया। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

लोग रामपाल के भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। रामपाल यादव सपा और कांग्रेस के साथ ही रालोद में आस्था जता चुके हैं। उन्हें एक मजबूत राजनीतिक विकल्प की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed