{"_id":"56df0c894f1c1b7a748b45e4","slug":"je-s-body-was-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला जेई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला जेई का शव
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद जिले के रुदौली नगर पालिका में तैनात एक अवर अभियंता का शव मंगलवार सुबह नेकपुर गांव के पास फंदे से लटका मिला। परिवारीजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मौके से सात पेज का एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें महोली की एक महिला कर्मचारी से युवक की नजदीकी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में उसके परिवारीजनों द्वारा शादी से इन्कार किए जाने की बात भी लिखी है। वह सोमवार महिला मित्र से मिलने सीतापुर आया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
महोली के नेकपुर गांव के निकट मंगलवार सुबह एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त नीरज (25) पुत्र रामसरन निवासी डड़ियन थाना तेरवा जिला कन्नौज के रूप में की। पुलिस ने मौके से सात पेज का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नीरज के पिता का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। पिता ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
इंस्पेक्टर अशोक पांडेय ने बताया कि सुसाइड नोट से कई बातें साफ हो रही हैं। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उनके मुताबिक नीरज फैजाबाद जिले की अदौली नगर पंचायत में जेई था। वह लखनऊ के गोमती नगर में किराए के मकान में रहता था।
करीब एक साल पूर्व नीरज महोली ब्लॉक में संविदा पर असिस्टेंट टेक्नीशियन पद पर तैनात था। यहां उसने चार साल नौकरी की। इसी बीच युवती से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। फैजाबाद में नौकरी लगने के बाद भी वह युवती से मिलने अक्सर सीतापुर आ जाता था पर परिवारीजन उनकी शादी के खिलाफ थे। सुसाइड में जिक्र है कि सोमवार को भी वह युवती से मिलने आया था लेकिन वह नहीं मिली। इसी से आहत युवक ने फांसी लगा ली।