फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jawaharpur sugar mill's crushing season begins

Sitapur News: जवाहरपुर चीनी मिल का पेराई सत्र प्रारंभ

Mon, 06 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jawaharpur sugar mill's crushing season begins
राज्यमंत्री, सांसद व विधायक ने पूजा-अर्चना के बाद डोंगा में गन्ना डालकर की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीरामकोट (सीतापुर)। डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड जवाहरपुर का पेराई सत्र रविवार को प्रारंभ हो गया। सांसद व विधायक ने पूजन-अर्चन करके डोंगा में गन्ना डालकर इसकी शुरुआत की।
मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, सांसद राजेश वर्मा, विधायक शशांक त्रिवेदी, चीनी मिल इकाई प्रमुख टीएन सिंह ने हवन-पूजन किया। आचार्य रमेश शास्त्री ने पूजन कराया। फैक्टरी परिसर के अंदर स्थित गुरुद्वारा में भी जाकर अपनी अरदास लगाई। इसके बाद मिल गेट पर बैलगाड़ी, ट्राॅली व ट्रक लेकर आए किसानों को साल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारी व अधिकारियों ने मिलकर डोंगा में गन्ना डाला। जिसके साथ-साथ मिल का संचालन शुरू हो गया। मौके पर मौजूद किसानों से टीएन सिंह ने कहा कि मिल में ताजा व मान्य प्रजाति का ही गन्ना आपूर्ति करें। इस अवसर पर आशीष बंसल, सुधीर वर्मा, गणेश बाबू यादव, मनीष जैन, आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed