फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Janmastmi Today

बजाओ बधाई, आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा

Thu, 22 Aug 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Janmastmi Today
सीतापुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के लिए जगह-जगह आयोजन की तैयारी है। मंदिरों और घरों में कान्हा को सजाया गया है। मन मोहक झांकियां मन मोह रही हैं। शुक्रवार मध्यरात्रि घर-घर में कान्हा जन्म लेंगे। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक रही। हर कोई झांकी व पूजा की सामग्री खरीदने में व्यस्त था।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23 अगस्त को मनाई जा रही है। इसे लेकर जिले भर में उमंग और उल्लास का वातावरण है। श्रीकृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ठाकुर जी के जन्मोत्सव का साक्षी बनने की अभिलाषा में सभी उत्साहित हैं। जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने के लिए घर-घर में तैयारी की गई है।
विज्ञापन

ठाकुर जी के लिए नई पोशाक, खिलौने आदि खरीदे गए है। लड्डू गोपाल की प्रतिमा व नया पालना लिया जा रहा है। घरों में भी लड्डू गोपाल सज रहे हैं। इस खास दिन घर के मंदिर को नया स्वरूप देने में बड़ों के साथ ही बच्चे भी बेहद उत्साह से जुटे हैं। शुक्रवार की सांझ ढलते ही जन्मोत्सव की धूम शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मध्य रात्रि 12 बजते ही कन्हैया जन्म लेंगे। इसी के साथ बधाइयां बजने लगेंगी। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारों से वातावरण गूंज उठेगा। कान्हा के जन्म लेने पर उनका भव्य स्वागत होगा। फिर आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
पुलिस लाइन में सजी आकर्षक झांकी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर साल की तरह पुलिस लाइन में इस बार भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहां आकर्षक झांकी सजाई गई है। प्रतिसार निरीक्षक चन्द्र प्रकाश मिश्र ने बताया झांकी दर्शन के अलावा शुक्रवार शाम भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
मध्यरात्रि कृष्ण के जन्म लेने पर आरती व प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम में एसपी एलआर कुमार, एएसपी महेन्द्र प्रताप सिंह, मधवन कुमार सहित आदि अफसर मौजूद रहेंगे।

पीएसी परिसरों में रहेगी जन्माष्टमी की धूम
शहर की 11वीं और 27वीं वाहिनी पीएसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। यहां मंदिरों को मन मोहक ढंग से सजाया गया है। कान्हा के कारागार में जन्म को दर्शाती आकर्षक झांकियां बनाई गई हैं।
शुक्रवार की सायं 8 बजे भजन संध्या के बीच झांकी दर्शन होगा। मध्य रात्रि कान्हा के जन्म लेते ही बधाइयां बजने के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed