{"_id":"66a14ebe1688141cc2005794","slug":"investigation-into-misuse-of-funds-for-hand-pump-rebar-and-other-works-sitapur-news-c-102-1-slko1052-116663-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हैंडपंप रिबोर समेत अन्य कार्यों की धनराशि के दुरुपयोग की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हैंडपंप रिबोर समेत अन्य कार्यों की धनराशि के दुरुपयोग की हुई जांच
Thu, 25 Jul 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुरतहिया में बुधवार को उपायुक्त ग्राम्य विकास हिमाली मिश्रा ने अन्य अफसरों के साथ विकास कार्याें की जांच की। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत में हैंडपंप रिबोर संग अन्य कार्यों की धनराशि के दुरुपयोग की डिप्टी सीएम से शिकायत हुई थी। इसी की जांच के लिए टीम आई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने के कारण दोबारा जांच करने की बात बताकर जांच समिति वापस चली गई।
कुरतहिया निवासी सुनील गिरि, बृजनंदन, बिलाल अहमद संग अन्य ग्रामीणों ने जून माह में डिप्टी सीएम केशव मौर्य को शिकायती पत्र दिया। इसमें मार्च माह में की गई शिकायत में डीएम के आदेश के बाद भी कार्रवाई न होने का उल्लेख किया गया।
हैंडपंप रिबोर व मरम्मत, शौचालय न बनाए जाने, आवास आदि योजना की धनराशि दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया था। इसकी जांच के लिए शासन से उपायुक्त हिमाली मिश्रा, सहायक आयुक्त, मनरेगा अरविंद मोहन और स्टेट क्वालिटी माॅनिटर ओम प्रकाश चौबे की टीम बनाई गई। टीम की ओर से गांव पहुंचकर जांच की गई। कार्य स्थल देखा। दोनों पक्षों से बात की।
विज्ञापन
जानकार सूत्रों के अनुसार इसी मध्य दोनों पक्षों में विवाद हाेने लगा। इससे जांच अधूरी रह गई। सूत्र बताते हैं कि कुछ हैंडपंप बिना रिबोर कराए धनराशि खर्च करने की पुष्टि हुई है। जांच के समय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बीडीओ बेहटा, एपीओ, एडीओ पंचायत, सचिव, प्रधान, रोजगार सेवक, शिकायतकर्ता समेत ग्रामीण माैजूद रहे।
जांच के दौरान हुए विवाद में दोनों पक्षों ने दी तहरीर
बेहटा। विकास कार्यों की धनराशि के दुरुपयोग मामले में जांच समिति कुरतहिया गांव में जांच के बाद लौकी गांव पहुंची। आरोप है कि गांव पहुंचते ही प्रधान बृजमोहन ने चंदन को मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिस पर अधिकारी बिना जांच किए बैरंग वापस हो गए। थाना प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।